उत्तराखंड क्रांति दल का जिला अधिवेशन सात को

पार्टी के जिला और महानगर अध्यक्षों का होगा चुनाव, बैठक में लिया गया निर्णय

    अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल जिला इकाई और नगर का अधिवेशन सात सितंबर को सुबह 11 बजे से देवदार होली डे इन में आयोजित होगा। उक्रांद जिला इकाई की बुधवार को नगर के एक होटल में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया की इसी दिन पार्टी की जिला इकाई और महानगर अल्मोड़ा के अध्यक्षों का चुनाव भी किया जाएगा। जिला प्रभारी गिरीश नाथ गोस्वामी ने केंद्रीय और जिला पदाधिकारियों, सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। वक्ताओं ने पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एजजुट होकर काम करने की अपील की। बैठक में जिला संयोजक दिनेश जोशी, मोहित शाह, सुजीत टम्टा, कुंदन कनवाल, पान सिंह लटवाल, त्रिलोक सिंह बिष्ट, दीपक कुमार, मनोज जड़ौत, आकाश कुमार वैभव शाह आदि मौजूद रहे।
    ————

    पूर्व सैनिक लीग की बैठक छह को

    अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक छह सितंबर को कचहरी बाजार स्थित लीग सभागार में सुबह 11 बजे से होगी। लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने बताया कि ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक प्रभारी अधिकारी मनीश खन्ना और मेजर डॉ. हिमांशु उप्रेती स्वस्थ जीवन शैली अपनाने विषय पर व्याख्यान देंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से बैठक में पहुंचने की अपील की।
    —————
    मीनाक्षी ने दिया कुमाऊंनी में सबसे अच्छा भाषण

    अल्मोड़ा। नंदा देवी मेला समिति के सहयोग से नंदा देवी मेले के दौरान कुमाऊंनी साप्ताहिक कूर्मांचल अखबार की ओर से एसएसजे परिसर के इतिहास विभाग में कुमाऊंनी भाषण प्रतियोगिता हुई। बीए स्नातक, पंचम सेमेस्टर की मीनाक्षी आर्या, नवीन चंद दानू, निकिता नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। चंपा भट्ट, दर्शन कुमार एवं अंजली भाकुनी क्रमश: चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर रही। नंदा देवी मेला एवं नंदा राजजात इतिहास, संस्कृति एवं परंपरा विषय पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने विचार रखे। निर्णायक पत्रकारिता विभाग के प्रभारी एवं स्वामी विवेकानंद महात्मा गांधी अध्ययन केंद्र के सह संयोजक डॉ. ललित चंद जोशी, डाॅ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago