Uttarakhand: शराब से चार दिन होगी तौबा, इन दिनों शराब की दुकानें रहेंगी बंद

आगामी 23 जनवरी को जहां प्रदेश के निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है तो वहीं प्रदेश में 23 जनवरी से 24 घंटे पहले शराब की दुकानें भी बंद हो जाएंगी. शराब की दुकानें 23 जनवरी को शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी. इसके अलावा 25 और 26 जनवरी को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी. यानी इस हफ्ते कुल चार दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी.बता दें कि 23 जनवरी को उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. वोटिंग की वजह से 23 जनवरी से 24 घंटे पहले यानी 22 को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इसके अलावा प्रदेश में निकाय क्षेत्रों में 23 जनवरी को सभी निजी और सरकार प्रतिष्ठान, स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे. शराब का दुकानें 23 जनवरी को वोटिंग समाप्त होने के बाद खोली जाएंगी. यानी शाम पांच बजे के बाद ही 23 जनवरी को शराब की दुकानें खुलेंगीसरकारी आदेश के अनुसार 24 जनवरी को शराब की दुकानें खुली रहेंगी. वहीं, 25 जनवरी को उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की मतगणना होनी है. मतगणना के कारण 25 जनवरी को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी. वहीं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है. इसीलिए गणतंत्र दिवस पर भी शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी. देहरादून जिलाधिकारी ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं. यानी जनवरी के आखिरी हफ्ते में कुल चार दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

15 minutes ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

6 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

11 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago