Latest news webfastnews
अल्मोड़ा उत्तराखंड लोक वाहिनी के सक्रिय सदस्य कुणाल तिवारी के आकस्मिक निधन पर आज उत्तराखंड लोक वाहिनी ने शोक व्यक्त किया।
वरिष्ठ नेता एडवोकेट जगत रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित इस शोकसभा का संचालन वाहिनी के महासचिव पुरन चंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर कुणाल तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह उत्तराखंड लोकवाहनी का एक सक्रिय सदस्य थे वह सभी कार्यक्रमों में अक्सर भागीदारी किया करता था। वह एक लोक कलाकार तथा गीतकार भी था।
गिरीश तिवारी जन सरोकारों के साथ वह जुड़ा हुआ था पीलिया कुणाल तिवारी के लिये जानलेवा साबित हुआ और वह इस बीमारी से संभल नहीं पाए। कुणाल तिवारी एक कवि भी था, उसकी अन्तिम यात्रा आरम्भ होने पर साथियों द्वारा उनकी अन्त्तिम इच्छा के अनुरूप उसके द्वारा रचित जनहीत गाये गये।
शोक सभा मे वक्ताओं ने कुणाल तिवारी को श्रद्धान्जली देते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई ।
चार दिन पहले ही कुणाल तिवारी की ताई जी का भी निधन हुआ था परिवार के दो सदस्यों की मौत पर सभी ने संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर अजय बिष्ट, जगत रौतेला पूरन चन्द्र तिवारी, रेवती बिष्ट ,बिशन दत्त जोशी , दयाकृष्ण काण्डपाल , अजय मेहता, मुहम्मद हारिस , दीपा तिवारी आदि मौजूद रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....