हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की राम धाम कॉलोनी में पैथोलॉजी लैब चलाने वाले युवक का अपहरण कर पहले तो परिजनों से फिरौती मांगी गयी। फिर नहीं देने पर युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों को फिरौती मांगने का कॉल आया था। युवक को छोड़ने की एवज में 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। रकम न देने पर हत्या की धमकी भी दी गई थी। हत्या के पीछे साथ काम करने वाले दो युवकों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है।
70 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई
अजय सिंह, SSP ने बताया कि कार्तिक कुमार नामक व्यक्ति कल अपने घर नहीं पहुंचा था। कल सुबह बहादराबाद थाने में परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराई गई थी। कार्तिक की मां द्वारा बताया गया कि कार्तिक के फोन से एक कॉल आई थी जिसमें 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।
पुलिस को जांच के दौरान एक शव मिला है, जिसकी पहचान कार्तिक के रूप में हुई है। मामला अपरहण का है। इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....