गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित उत्तराखण्ड की झांकी “मानसखंड“ को देश में प्रथम स्थान मिला है। मुख्यमंत्री धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्यवासियों के लिए गौरवशाली पल है।
17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तराखंड की झांकी को सर्वश्रेष्ठ
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लेने वाले 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तराखंड की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी चुना गया है। इसमें विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कॉर्बेट नेशनल पार्क और प्रसिद्ध छोलिया नृत्य का प्रदर्शन किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र की झांकी और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की झांकी रही। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झाांकियों और मार्चिंग टुकड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तीन पैनल नियुक्त किए गए थे।
इन्हें भी किया गया पुरुस्कृत
पंजाब रेजीमेंट सेंटर की टुकड़ी को तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का पुरस्कार दिया गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया है। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में, जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी को विजेता चुना गया है। अपनी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग दलों के लिए आम नागरिकों ने भी माई.जी.ओ.वी पर वोट किये थे। पॉपुलर च्वॉइस यानि पसंदीदा झांकी श्रेणी में गुजरात की झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया है, उत्तर प्रदेश को दूसरा और महाराष्ट्र को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। भारतीय वायु सेना के मार्चिंग दलको तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। “मानसखण्ड” मंदिर माला मिशन के तहत चार धाम की तर्ज पर कुमाऊँ क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों को भी विकसित किया जा रहा है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....