चाइनीस डोरी से रुक नहीं रहे हादसे, कई हुए घायल

चीनी मांझे की चपेट में आकर एक सप्ताह पूर्व हरिद्वार निवासी बाइक सवार की गर्दन कटने से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद चीनी मांझे को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी इसकी बिक्री और इस्तेमाल बंद नहीं हो पा रहा हैचीनी मांझे की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर रोक नहीं लग रही है। चीनी मांझे से एक बालक और एक बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बालक का हाथ जहां एक कटी पतंग की डोर पकड़ते कट गया। वहीं, सड़क पर पड़े चीनी मांझे में बुरी तरह उलझने से बुजुर्ग के पांव पर गहरा कट लग गया। दोनों का उपचार कराया गया है।चीनी मांझे की चपेट में आकर एक सप्ताह पूर्व हरिद्वार निवासी बाइक सवार की गर्दन कटने से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद चीनी मांझे को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी इसकी बिक्री और इस्तेमाल बंद नहीं हो पा रहा है। शहर और देहात क्षेत्र में दुकानों पर चीनी मांझा खुलेआम बिक रहा है। यही वजह है कि लोग लगातार इसकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैंरामनगर निवासी 12 वर्षीय मनन तनेजा चीनी मांझे के कारण घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कोई पतंग कटकर जा रही थी। मनन ने जब पतंग को पकड़ने का प्रयास किया तो चीनी मांझे से उसका हाथ जख्मी हो गया। हाथ से तेज खून बहने लगा। परिजन तुरंत ही मनन को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां लेकर गए। चिकित्सक का कहना है कि चीनी मांझे से बालक की दो उंगलियों में गहरा कट लगा है।इधर चीनी मांझे की दूसरी दुर्घटना रामनगर की गली नंबर छह निवासी इंद्र कुमार के साथ हुई। इंद्र कुमार सुबह के समय रामनगर में ही कहीं पैदल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ा चीनी मांझा उनके एक पांव में उलझ गया। जब उन्होंने मांझे को खींचकर पांव से हटाने का प्रयास किया तो उनके पांव में गहरा कट लग गया और तेजी से खून बहने लगा। यह देख आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया। चिकित्सक ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago