अथिति शिक्षिकाओं को मिलेगा 180 दिनों का प्रसूति अवकाश
अतिथि शिक्षिकाओं के लिए मातृत्व अवकाश की सुविधा महिला कल्याण के व्यापक हित में लिया गया निर्णय है- सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिथि शिक्षिकाओं को प्रसूति, मातृत्व अवकाश की सुविधा दिए जाने पर इसे महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट द्वारा इस पर निर्णय लिया गया और अब शासनादेश भी जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी अतिथि शिक्षिकाओं को प्रसूति अवकाश की सुविधा देना अतिथि शिक्षिकाओं के हित में लिया गया एक सकारात्मक निर्णय बताया है। अतिथि शिक्षिकाओं के लिए प्रसूति/मातृत्व अवकाश की सुविधा का आदेश सचिव शिक्षा श्री रविनाथ रामन के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इस निर्णय से अब महिला शिक्षिकाओं को 180 दिनों का प्रसूति अवकाश मिलेगा। राज्य सरकार के अधीन सभी विभागों और संस्थानों में नियोजित संविदा/तदर्थ/नियत वेतन पाने वाली महिला सेवकों को अब प्रसूति अवकाश की सुविधा दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…