सभी अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाले दवाइयों की होंगी जांच Medicines given to patients will be tested in all hospitals
सरकारी-निजी अस्पतालों में दवाइयों की गुणवत्ता जांच के आदेश, अब पता चलेगा मानकों में सही या नहीं।
प्रदेश के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाले दवाइयों की जांच के आदेश दिए। गुणवत्ता के मानकों पर सही न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाले दवाइयां कितनी असरदार और गुणवत्ता कैसी हैंअब इसकी जांच की जाएगी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पूरे प्रदेश में अस्पतालों को आपूर्ति हो रही दवाइयों की गुणवत्ता जांच के आदेश जारी किए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में जांच के लिए नोडल अधिकारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाले दवाइयों की जांच के आदेश दिए। जांच के लिए गढ़वाल मंडल में सहायक आयुक्त सुधीर कुमार व ड्रग्स इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह राणा, कुमाऊं मंडल में सहायक आयुक्त हेमंत सिंह नेगी, ड्रग्स इंस्पेक्टर नीरज कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है।मानकों पर सही न होने पर सख्त कार्रवाई होगीसरकारी अस्पतालों में इलाज करने वाले मरीजों को दवाइयां निशुल्क मिलती है। जबकि पंजीकृत निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज की सुविधा है। सरकार और विभाग के संज्ञान में आया कि अस्पतालों में मरीजों की जाने वाली दवाइयां असरदार नहीं है। जिससे जांच के आदेश दिए गए।
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....