कांग्रेस छोड़ने के एक महीने बाद अनुकृति गुसाईं बीजेपी में शामिल हुईं, Month After Leaving Congress, Anukriti Gusain Joins BJP
उत्तराखंड । पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भी बीजेपी bjp में शामिल हो गई हैं। हाल ही में अनुकृति ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वोटिंग से ठीक पहले अनुकृति ने एक वीडियो जारी कर अनिल बूलनी के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। जिसके बाद अनुकृति के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अनुकृति गुसाईं, उधम सिंह नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करने वाले लोगों को पार्टी में सदस्यता दिलवाई गई है। जहां तक बात किसी जांच की है तो वो कानूनी प्रक्रिया है और कानून इस पर अपना काम करेगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद अनुकृति गुसाईं ने कहा कि वो बीजेपी परिवार में शामिल हो रही है। विकसित उत्तराखंड का जो सपना उन्होंने देखा था, उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही इस सपने को पूरा किया जा सकता है। पाखरो टाइगर सफारी मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई जांच चल रही है। इसके बाद ईडी भी इस मामले में जांच कर रही है. जब भी एजेंसी उनसे पूछताछ करना चाहेगी, वो इसके लिए तैयार है। बताते चलें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन बुरी तरह से हारी थीं। अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…