लाखों में बिका उत्तराखंड का सबसे महंगा नंबर, जानिए किसकी कार की बनी शान

दुनिया में जितने लोग उतने शौक, किसी को खाने का शौक, किसी को पीने का तो किसी विशेष चीज़ रखने का शौक, फिर इस शौक को पूरा करने के लिए कई लाखों रुपए भी लग जाए तो बड़ी बात नहीं।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है रुद्रपुर से, जहां 12 लाख 70 हजार रुपये में उत्तराखंड का सबसे महंगा नंबर एक शख्स ने खरीदा हैं । वाहन स्वामी वैभव छाबड़ा ने अपनी कार के खास नंबर लेट के लिए 12 लाख 70 हजार रुपए खर्च कर दिए और ये रजिस्ट्रेशन नंबर ये UK06BG0001 है।अब तक उत्तराखंड राज्य के किसी जिले में किसी भी नंबर प्लेट के लिए दी गई ये सबसे महंगी कीमत हैं।

इस नंबर को बेचने के लिए और तो और नीलामी रखी गई थी, जहां बोली में रुद्रपुर के वैभव छाबड़ा ने इस रजिस्ट्रेशन नंबर को अपना बना लिया है। आजकल लोग पसंदीदा गाड़ी नंबर के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करने से भी नहीं कतरा रहे।

इससे पहले भी उत्तराखंड के देहरादून में 7 लाख कुछ हजार रुपए में एक वाहन नंबर बिका था,जिसके बाद अब तक उत्तराखंड में अब ये सबसे महंगा वाहन नंबर आज रुद्रपुर में बिका है। एआरटीओ का दावा है कि प्रदेश में अब तक के सभी परिवहन कार्यालयों के नंबरों की अपेक्षा यह नंबर सबसे महंगा बिका है।

इसके अलावा, तीन अन्य वीआईपी नंबर भी एक लाख से अधिक कीमत में बिके हैं। कुल मिलाकर 20 वीआईपी नंबर परिवहन कार्यालय में नीलामी प्रक्रिया के तहत ऊंचे दामों में बिके। सबसे बड़ी बात इससे परिवहन कार्यालय के राजस्व में भारी इजाफा हो रहा है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

15 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

16 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

24 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago