कैलाश पर्वत के दर्शन अब ओल्ड लिपुपास से हो सकेंगे, केंद्र की स्वीकृति

कैलाश पर्वत के दर्शन अब ओल्ड लिपुपास से हो सकेंगे, केंद्र की स्वीकृति

कैलाश पर्वत के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धांलुओं के लिए अच्छी ख़बर है। शिवभक्त अब पहली बार ओल्ड लिपुपास से पवित्र कैलाशं पर्वत के दर्शन कर सकेंगे। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। 15 सितंबर से ओल्ड लिपुपास श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। यह पहला मौका है जब श्रद्धालु 18 हजार 300 फुट की ऊंचाई पर स्थित भारत की भूमि से कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकेंगे।कोरोना काल से पहले केंद्र सरकार कुमाऊं मंडल विकास निगम के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा कराती थी। तब शिवभक्त लिपुपास से पैदल यात्रा कर कैलाश मानसरोवर तक पहुंचते थे। कोरोनाकाल के बाद से यह यात्रा बंद है। कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने अपनी जमीन से ही श्रद्धालुओं को पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन कराने का फैसला किया। निरीक्षण कराने के बाद केंद्र ने 15 सितंबर से ओल्ड लिपुपास से कैलाश दर्शन की अनुमति दे दी है।’अधिकारियों के मुताबिक श्रद्धालु ओल्ड लिपुपास पहुंचने के बाद लगभग डेढ़ किलोमीटर की चढ़ाई पैदल पार कर उस स्थान पर पहुंचेंगे जहां से उन्हें पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन होंगे।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहाँ, 15 सितंबर से ओल्ड लिपुपास श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कतें न हों।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 minutes ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

4 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago