30 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया केंद्रीय विद्यालय का प्रिंसिपल
केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार। 30 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया प्रिंसिपल
सीबीआई ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार में गार्ड, स्वीपर एवं माली जैसे संविदा कर्मचारियों से उनकी नौकरी जारी रखने के लिए उनके पर्यवेक्षक (supervisor) के माध्यम से 10,000 रु. प्रति माह की रिश्वत मांगी थी।आरोपी प्रिंसिपल ने पिछले 10 महीनों के लिए 08 कर्मचारियों हेतु 80,000/- रु. की रिश्वत की मांग की (लगभग 1,000/- रु. प्रति व्यक्ति प्रति माह)। परस्पर बातचीत के पश्चात, आरोपी, रिश्वत की राशि को 50,000-60,000/- रु. तक कम करने पर सहमत हो गया। सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को 30,000 रु. की रिश्वत की आंशिक राशि मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा।सीबीआई ने आरोपी के आवासीय एवं आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। आरोपी को आज सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले में जाँच जारी है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....