कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन बनेगा और बड़ा, 22 के बजाय होंगे 26 रेलवे ट्रैक

चार धाम यात्रा और सैन्य पहुंच के लिए कर्णप्रयाग स्टेशन का विस्तार

कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को और अधिक बड़ा बनाया जा रहा है। रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव सामरिक महत्ता के चलते सेना की गतिविधियों आदि के लिए लिया गया है।ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के सबसे बड़े कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को अब और अधिक बड़ा बनाया जाएगा। यह निर्णय कर्णप्रयाग की सामरिक महत्ता को देखते हुए लिया गया है। अब यहां 22 ट्रैक के बजाय 26 रेलवे ट्रैक होंगे। इस अतिरिक्त कार्य के लिए 611 करोड़ रुपये के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को और अधिक बड़ा बनाया जा रहा है। रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव सामरिक महत्ता के चलते सेना की गतिविधियों आदि के लिए लिया गया है।कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर पहले 22 ट्रैक बनने थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा कर 26 कर दी गई है। चार अतिरिक्त ट्रैक बनाए जाने हैं। ये चारों ट्रैक दो सुरंगों के अंदर बनाए जाएंगे। इसके लिए दो सुरंगों का निर्माण भी किया जाएगा। सामान उतारने के लिए एक सड़क सुरंग का भी निर्माण किया जाएगा। जो दोनों सुरंगों से जुड़ेगी। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तीन बड़े स्टेशन कर्णप्रयाग, योगनगरी व श्रीनगर हैं। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर 26 ट्रैक हैं। यहां चार यात्री प्लेटफार्म व एक गुड्स प्लेटफार्म है। योगनगरी में 18 ट्रैक हैं। यहां तीन यात्री प्लेटफार्म हैं। जबकि श्रीनगर में पांच ट्रैक हैं। यहां चार यात्री प्लेटफार्म व एक गुड्स प्लेटफार्म है। अन्य रेलवे स्टेशनों पर दो या तीन ही ट्रैक हैं।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर कुल 13 स्टेशन हैं। इनमें वीरभद्र और योगनगरी रेलवे स्टेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। योगनगरी रेलवे स्टेशन तक ट्रेनें चल रही हैं। इनके अलावा शिवपुरी, ब्यासी, देवप्रयाग, जनासू, मलेथा, श्रीनगर, धारीदेवी, तिलनी, घोलतीर, गौचर व सिंवई (कर्णप्रयाग) में स्टेशन हैं।

कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर अब 26 ट्रैक बनाए जाएंगें। पहले यहां 22 ट्रैक बनने थे। अतिरिक्त कार्य के लिए 611 करोड़ रुपये का निविदा भी जारी कर दी गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। – ओपी मालगुड़ी, उपमहाप्रबंधक (सिविल), रेलवे विकास निगम

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

3 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

4 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

7 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

12 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago