Latest news webfastnews
आज नवरात्र के पहले दिन गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया। गंगोत्री मंदिर समिति ने इसकी घोषणा की है। गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा से 21 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। फिर यात्रा का रात्रि विश्राम भैरव घाटी मंदिर में होगा. इसके बाद 22 अप्रैल को 12 बजकर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
इस बार श्रद्धालु घर बैठे गंगोत्री धाम की आरती देख सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग प्रसाद योजना के तहत मंदिर में उच्च स्तर के कैमरे लगाने जा रहा है जिससे चार धाम यात्रा के दौरान हर दिन उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर आरती का सीधा प्रसारण होगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....