शादी टूटने से गुस्साए युवक ने मार मार कर युवती के पिता को किया घायल

हल्द्वानी। युवक ने शादी तोड़ने से नाराज होकर युवती के पिता से मारपीट कर दी। टीपी नगर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक पिता ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। लेकिन लड़के के अवगुणों का पता चलने पर रिश्ता तोड़ दिया गया। इससे गुस्साए युवक ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पिता ने युवक से उसे ऐसा करने से मना किया। इस पर युवक ने अपने साथियों के साथ युवती के पिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार टीपीनगर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती की शादी कुछ महीने पहले पास के ही मोहल्ला के रहने वाले एक युवक के साथ तय हुई। कुछ समय बाद युवती के परिवार वालों को कहीं से युवक के बारे में गलत पता चला। अवगुणों की वजह से युवती ने भी शादी से मना कर दिया। ऐसे में रिश्ता टूट गया।लेकिन इसके बाद युवक रंजिश रखने लगा और युवती को फोन कॉल के जरिये परेशान करने लगा। रास्ते में भी उसका जाना मुश्किल कर दिया। युवती के फौजी पिता ने युवक को ऐसा ना करने की काफी नसीहत दी। वहीं बताया कि होली के दिन भी इसी बात को लेकर युवक से युवती के परिवार वालों का विवाद हुआ। फौजी पिता ने युवक को उसकी बेटी को परेशान न करने के लिए नसीहत दी तो वह अपने साथियों को बुला लाया। उसने फौजी पिता को पीटा। उनके सिर पर गंभीर चोट आई।जिसके बाद युवती ने परिवार वालों के साथ टीपी नगर चौकी पर आकर शिकायत की। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि इस मामले में युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: Haldwani

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

4 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

8 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago