आशा बनी भावना हुई गिरफ्तार, 2008 से फरार थी इनामी अभियुक्ता

इनामी अभियुक्ता आशा से बनी भावना को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, वर्षो से फरार चल रही महिला अपराधी पर था बीस हजार रूपये का ईनाम।

हरबन्स सिंह पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा टीम गठित करते हुए सोमवार 20 मार्च को इनामी महिला अभियुक्ता आशा पुत्री कन्नू निवासी शिवनगर रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर मूल निवासी ग्राम मलसा खेङा थाना शीशगढ त0 बहेङी जिला बरेली उ0प्र0, हाल मोहल्ला बरसङ थाना बरसङ जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस कार्यवाही इनामी महिला के विरुद्ध पुलिस द्वारा अभियुक्ता के विरूद्द स्थायी वारन्ट फौ0वा0
सं0 237B/2009 मुकदमा एफ.आई.आर.नं0- 20/2008 धारा 5/7/8/9 अनैतिक देह ब्यपार अधिनियम मा0न्या0 जारी करवाया गया। उक्त ईनामी महिला अपराधी कई वर्षो से फरार चल रही थी जिसे पकड़ा जाना एक चुनोती थी। वर्ष 2008 में थाना काठगोदाम पर मुकदमा एफआईआर न0 20/08 धारा 5/7/8/9 अनैतिदेह व्यापार अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें नामजद अभियुक्त आशा उर्फ कन्नू को गिरफ्तार किया गया था। जेल से छुटने के बाद उक्त महिला अभियुक्ता अपने किराये के मकान को छोङकर रूद्रपुर से फरार हो गई तथा अपना नाम बदल कर भावना रख लिया। इसके बाद उसने अमरपाल नाम के व्यक्ति से शादी कर ली तथा अपना मूल गांव ग्राम मलसा खेङा शीशगढ जिला बरेली से भी भूमिगत हो कर मोहल्ला बरसङ थाना बरसङ जिला हमीरपुर हिमांचल प्रदेश में चोरी छुपे रहने लगी ।

पुलिस द्वारा अभियुक्ता के विरुद्ध 20 हजार का ईनाम घोषित

महिला द्वारा वहां अपना नाम बदलकर छुप-छुपाकर आधार कार्ड व पहचान पत्र आदि बनवा लिये । किन्तु पुलिस द्वारा लागातार सुरागरसी पता रसी के आधार पर महिला इनामी के किराये के घर को तस्दीक कर मूल पता ग्राम मलसा खेङा शीशगढ बरेली पहुची तो ईनामी महिला अभियुक्ता का कुछ भी पता नही चला क्योकि उक्त महिला काफी समय से अपने मूल घर पर नही आयी थी । पुलिस द्वारा अभियुक्ता के विरुद्ध 20 हजार का ईनाम घोषित करवाया गया तथा कार्ययोजना तैयार की गई। सक्रियता एवं सुरागरसी व पतारसी के आधार पता चला कि उक्त महिला मोहल्ला बरसङ थाना बरसङ जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश चली गई है तथा अपना नाम बदलकर आशा उर्फ भावना पत्नी अमरपाल उर्फ अम्बे निवासी ग्राम मलसा खेङा थाना शीशगढ तहसील बहेङी जिला बरेली उ0प्र0 के नाम से रह रही है। मुखबिर से ज्ञात हुआ कि अभियुक्ता कल 20 मार्च 2023 को अपने वकील से मिलने हल्द्वानी आ रही है। जिसे पुलिस की टीम द्वारा धर दबोचा। महिला पुलिस टीमों द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त महिला ईनामी अपराधी ने सारा सच पुलिस के समाने रख दिया। जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टी में प्रमोद पाठक (थानाध्यक्ष काठगोदाम ), अपर उ0नि0 अरबिन्द सिंह ( काठगोदाम ) , कानि0 अरबिन्दु कार्की ( थाना –काठगोदाम ), म0कानि0 भगवती रौतेला (थाना काठगोदाम ) शामिल रहें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

55 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago