Uttarakhand news: कार से एक अज्ञात शव बरामद, इलाके में हड़कंप

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा के पास खड़ी एक लाल रंग की कार से एक अज्ञात शव बरामद हुआ। वाहन के भीतर शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह कार पिछले चार दिनों से वहीं खड़ी थी।घटना की जानकारी सबसे पहले रेलवे प्रोजेक्ट पर काम कर रही कार्यदायी संस्था के एक प्रतिनिधि द्वारा दी गई। उसने बताया कि नरकोटा मार्ग पर एक संदिग्ध स्थिति में खड़ी कार से दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।रुद्रप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) विकास पुण्डीर ने जानकारी दी कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नजदीकी जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर से फील्ड यूनिट की फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।पुलिस ने बताया कि जिस वाहन में शव मिला है, वह दिल्ली पंजीकृत है। नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की जानकारी जुटाई जा रही है। शव की पहचान और मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि कार बीते चार दिनों से एक ही स्थान पर खड़ी थी, जिससे उन्हें संदेह हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में डर और अफवाहों का माहौल बन गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

4 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago