Uttarakhand News: निजी स्कूलों की शिकायतों के लिए ज़ारी होगा टोल फ्री नंबर
Uttarakhand: प्रदेश के निजी विद्यालयों पर मनमानी फीस वृद्धि और किसी खास दुकान से किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगते रहे हैं। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इस तरह की शिकायतों को दर्ज कर उन पर कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती को टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं।शिक्षा मंत्री ने कहा, नियम यह है कि कोई निजी विद्यालय तीन साल तक फीस नहीं बढ़ा सकता। इसके बाद भी यदि मनमानी फीस, किताब, स्कूल ड्रेस आदि की शिकायतें हैं तो विभाग इन पर कार्रवाई करेगा।इसके लिए विभाग की ओर से जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी कर दिया जाएगा। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभिभावक जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारियों से भी सीधे शिकायत कर सकते हैं।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…