बढ़ेगा प्रशासको का कार्यकाल, कब तक हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव?
उत्तराखंड में नगर निकायों में प्रशासकों के कार्यकाल को बढ़ाने की तैयारी, अगस्त-सितंबर तक हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव
उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वोटर लिस्ट में छूटे हुए सभी नामों को जोड़ा जा रहा है और तमाम खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का पिछले साल 2 दिसंबर को कार्यकाल समाप्त होने के बाद अभी तक चुनाव नहीं हो पाए हैं। निकायों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद सभी निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति की गई है और अब उन प्रशासकों का कार्यकाल भी 2 जून को समाप्त हो रहा है। अब प्रशासकों के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए विधिक राय ली जा रही है।
आपको बता दें कि एक्ट के हिसाब से यह प्रशासक दो जून यानी छह माह तक के लिए ही तैनात हो सकते हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता 6 जून तक लागू है। लिहाजा, निकाय चुनाव इससे पहले नहीं हो पाए हैं। ओबीसी आरक्षण लागू करने, निकायों में परिसीमन, पदों का आरक्षण जारी करने आदि कार्यों के लिए कम से कम दो माह का और समय चाहिए। छह जून को आचार संहिता खत्म होने के बाद ही इस पर काम आगे बढ़ सकेगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....