48 घंटे के अंदर काम पूरा होना का गुरील्लो को मिला आश्वासन, डेढ़ माह बीत गये कोई करवाई नहीं

श्रीनगर गढ़वाल 23/10/2024 को गुरिल्ला की एक आम बैठक श्रीनगर में काली कमली धर्मशाला में आयोजित की गई जिसमें हमारे प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, सह मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत उत्तरकाशी, प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, प्रदेश महासचिव महावीर सिंह रावत और समस्त पदाधिकारीयों और गुरिल्ला संगठन की एक विशेष मीटिंग हुई। जिसमें 2 सितंबर 2024 को सीएम आवास कूच था लेकिन सरकार ने गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारीयों की एक विशेष वार्ता सचिवालय में गृह सचिव रिद्धिमा अग्रवाल से कराई जिसमें गृह सचिव रिद्धिमा अग्रवाल ने गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारीयों को आश्वासन दिया था कि जहां पर गुरिलाओ की फाइलों पर काम होना है और 48 घंटे के अंदर अंदर उस पर काम कर देंगें लेकिन डेढ़ माह बीतने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और संगठन के पदाधिकारीयों ने कहा 18 सालों से सरकार सोई हुई है और अब समय आज गया है कि हमारी आवाज सुनी जाए। यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो यह आंदोलन और भयंकर रूप ले सकता है संगठन के सभी उत्तराखंड के एस एस बी गुरिल्लाओ को तैयार रहने की सख्त जरूरत है उत्तराखंड प्रदेश का गुरिल्ला सन् 2006 से लगातार आंदोलन कर रहा है अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है सरकार ने अब तक झूठे आश्वासन दिए हैं सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है और 55 साल तक के गुरिल्लाओ को सरकारी सेवा में लिया जाए । आयु पार कर चुके गुरिल्लाओ को समान जनक पेंशन दी जाए और गुरिल्लाओं के आश्रितों को आर्थिक मदद दी जाए ।प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है की 6 नवंबर को सभी उत्तराखंड के एस एस बी गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारी देहरादून पहुंचे और 7 नवंबर को एक आपातकालीन मीटिंग जैन धर्मशाला में होगी। अगर सरकार 15 दिसंबर तक गुरिल्लाओ का काम नहीं करती है तो 17 दिसंबर को समस्त उत्तराखंड के एस एस बी गुरिल्ला देहरादून कूच करेंगे और 18 दिसंबर को अनिश्चितकाल के लिए सीएम आवास कूच करेंगे। गुरिल्ला संगठन के आज की बैठक में कीर्ति नगर ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह मेहर, सुरेंद्र सिंह रावत, बृजमोहन गुसाई, विक्रम पवार, अरविंद रावत, मकान सिंह नेगी, विमला देवी, कमला देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, गीत देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago