Uttarakhand: खेतों से मोटरें चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार Uttarakhand: A gang who steal motor from fields busted, two arrested
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन और अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी सख्त कार्यशैली के परिणामस्वरूप काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
खेतों से मोटरें चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों और रंगों की कुल 13 चोरी की मोटरें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई ने किसानों को बड़ी राहत दी है, जो हाल के दिनों में ऐसी चोरियों से परेशान थे।यह मामला 12 जून को तब सामने आया जब जुडका नं. 1 कुण्डेश्वरी निवासी मलकीत सिंह ने थाना काशीपुर में खेत से पानी की मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना काशीपुर में FIR NO. 255/25, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। चूंकि मामला सीधे किसानों की आजीविका से जुड़ा था, इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए पुलिस टीमों का गठन किया।पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला, जिससे जांच जटिल हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने मैनुअल इन्वेस्टिगेशन और गोपनीय जानकारी के माध्यम से संदिग्धों की पहचान की।
लगातार निगरानी और सूझबूझ के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों – गुरजीत सिंह उर्फ गित्तू (38 वर्ष) पुत्र त्रिलोचन सिंह और भजन सिंह (36 वर्ष) पुत्र नत्थन सिंह, निवासीगण गोविंदपुर कुण्डेश्वरी – को हिरासत में लेकर पूछताछ की।कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 13 मोटरें बरामद की गईं, जिनमें से 2 मोटरें उक्त एफआईआर से संबंधित हैं, जबकि शेष 11 मोटरों की तस्दीक की जा रही है और उन्हें धारा 35/106 BNSS के तहत पुलिस कब्जे में लिया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी खेतों की दिन में रेकी कर रात के समय अंधेरे में मोटरें खोल लेते थे और फिर उन्हें आस-पास के जंगलों में छिपा देते थे। उपयुक्त समय मिलने पर वे इन्हें ऊंचे दामों पर बेच दिया करते थे। उनका यह कार्य अधिकतर रात 8 बजे से 11 बजे के बीच अंजाम दिया जाता था।
इस बरामदगी और अपराध के खुलासे के बाद अब उक्त अभियोग में धारा 3(5)/317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। दोनों अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।इस सफल कार्रवाई में कोतवाली काशीपुर के प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा, उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत, कांस्टेबल जगदीश पपनै, कांस्टेबल किशोर फर्त्याल और कांस्टेबल वीरेंद्र बिष्ट की सक्रिय भूमिका रही।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....