छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, प्रदेश के 942 स्कूल भवनों की स्थिति जर्जर

Uttarakhand- गर्मियों की छुट्टियों के बाद आज प्रदेश के अधिकतर निजी व सरकारी स्कूल खुल गए है। वहीं प्रदेश के 942 स्कूल भवनों की जर्जर स्थिति ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। कहीं छत टपक रही है, तो कहीं छतों पर पानी जमा हो रहा है। कई स्कूलों में सुरक्षा दीवार तक नहीं है, जिससे भूस्खलन का खतरा और बढ़ गया है।

गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार से स्कूलों का दोबारा संचालन शुरू हो गया है, लेकिन बरसात के मौसम में छात्र-छात्राएं डर के माहौल में पढ़ने को मजबूर हैं।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत के अनुसार देहरादून जिले के रायपुर, विकासनगर, चकराता और कालसी क्षेत्रों में कई स्कूलों की हालत बेहद खराब है। वहीं, नगर क्षेत्र के कुछ स्कूल परिसरों में जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है।जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने बताया कि मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव और भूस्खलन जैसी घटनाएं बच्चों की जान को खतरे में डाल सकती हैं।शिक्षक संगठनों ने बार-बार सरकार और शिक्षा विभाग से जर्जर स्कूलों की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन तत्काल ध्यान देगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

4 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago