अश्लील फोटो- वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म

उत्तराखंड के प्रतिष्ठित विवि के सरकारी आवास में रहने वाली इंटर की छात्रा के साथ अश्लील फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। पंतनगर निवासी व्यक्ति ने रविवार को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री इंटर की छात्रा है।
कुछ दिन पहले कक्षा 10 तक उसी के साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली ने उसे पार्टी के लिए बुलाया था। अगले दिन उसकी सहेली उसे अपने मित्र के परिसर स्थित सरकारी आवास पर ले गई। जहां सहेली का मित्र व उसका दोस्त संजय कालोनी निवासी नीरज सिंह भी मौजूद था।
पार्टी के बाद उनकी पुत्री को असहज महसूस हुआ तो उसने घर जाने की बात कही। इस पर सहेली ने उसे वहीं आराम करने को कहा। इस पर वह वहीं सो गई और करीब एक घंटे बाद नींद खुली तो घर आ गई। कुछ दिन बाद नीरज ने उनकी पुत्री को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। बेटी ने इनकार किया तो नीरज ने धमकी दी कि पार्टी वाले दिन की अश्लील फोटो प्रसारित कर देगा। जब वह नीरज के पास गई तो उसने फोटो दिखाते हुए कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री के इनकार करने पर नीरज जबरन उसे अपने मित्र के आवास पर ले गया और दुष्कर्म किया। उसने इसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। कई दिन तक यह सिलसिला चला। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से भी मना कर दिया और अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि आरोपित को जेल भेजकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

5 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

11 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

16 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago