रिश्वत लेते पकड़ा गया वन दरोगा

उत्तराखंड वन विभाग चाकीसैंण सैक्सन पावी रेन्ज पौड़ी के वन दरोगा को शिकायतकर्ता से सरकारी कार्य की एवज में 15000 रु0 रिश्वत ग्रहण करते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार “शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि दिनांक 2/3/24 को पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में वन पंचायत पाबों की सभा हुई जिसमें वन पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गाँवो की आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगो मुर्गी, बकरी पालन आदि कार्यों को विभागीय अनुदान दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी, शिकायतकर्ता द्वारा बकरी पालन हेतु किये आवेदन के क्रम 50000 रू0 अनुदान विभाग द्वारा उसके खाते में जमा कर दिये गये थे, वन दरोगा हंस राज पंत द्वारा शिकायतकर्ता से उक्त सम्बन्ध में फार्म आदि भरवाने तथा विभागीय अनुदान पास करवाने की एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21-05-2024 को चाकीसैंण सेक्सन पावौ रेन्ज पौड़ी के वन दरोगा हंस राज पंत को

शिकायतकर्ता से 15,000/- रूपये (पन्द्रह हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये पैठाणी बाजार जनपद पौड़ी गढ़वाल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त से पूछताछ जारी है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago