केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यह प्रतिबंध लगाया है। इसको लेकर मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाये हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कुछ तीर्थयात्री मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और रील बना रहे थे, जिसके चलते मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कई वीडियोज केदारनाथ धाम के शेयर होते आए हैं। कई ऐसे वीडियोज भी वायरल हुए जिसको लेकर बहस छिड़ गई कि मंदिर कमेटी को इस तरह की एक्टिविटी के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। जिसके बाद मंदिर कमेटी ने केदारनाथ में श्रद्धालुओं के लिए नया फरमान जारी किया है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....