Uttarakhand में यहाँ भूकंप के झटके महसूस
उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कांप उठी। शुक्रवार शाम 7:16 बजे पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के छापरी क्षेत्र में बताया जा रहा है, जो धारचूला से सटा हुआ है।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पिथौरागढ़ के अनुसार, अभी तक भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, पिथौरागढ़ जिला भूकंपीय दृष्टि से अति संवेदनशील माना जाता है और यह जोन-5 में आता है।भूकंप का केंद्र धरती से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था, जिसके कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में झटके काफी तेज महसूस किए गए।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....