40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कानूनगो

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने तीन घंटे तक रिश्वतखोर कानूनगो से पूछताछ करते हुए उसके आवास की तलाशी ली। स्थानीय निवासी ने जमीन संबंधी मामले के निपटारा करने के नाम पर कानूनगो के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस में की थी।जानकारी के मुताबिक नगर के तहसील वार्ड निवासी दीपक सिंह डसीला ने कुछ दिन पूर्व भवन निर्माण शुरू किया। कानूनगो नारायण सिंह कठायत उक्त भूमि को बेनाप बताकर उसे आए दिन परेशान कर रहा था। मामले का निपटारा करने के नाम पर आरोपी कानूनगो ने उससे 40 हजार रिश्वत देने की पेशकश की। जब लंबे समय तक रिश्वत नहीं दी गई तो वह आए दिन उसे कानूनी कार्रवाई के नाम पर धमका रहा था। पीड़ित ने परेशान होकर कानूनगो की शिकायत विजिलेंस में की।हल्द्वानी विजिलेंस की टीम को प्राथमिक जांच में मामला सही लगा तो कानूनगो पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हुई। बृहस्पतिवार को टीम डीडीहाट पहुंची। पीड़ित जब कानूनगो को 40 हजार रुपये की रिश्वत देने उसके आवास पर पहुंचा तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने तीन घंटे तक उसके आवास की तलाशी लेते हुए उससे पूछताछ भी की।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

9 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

22 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago