उत्तराखंड: फेसबुक में युवती की आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी, लालकुआँ पुलिस ने की 1 युवक की गिरफ्तारी

    रविवार 4 जून को  पीड़िता द्वारा फेसबुक आईडी में उसकी आपत्तिजनक वीडियो  व पोस्ट अपलोड करने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में धारा- 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा द्वारा की जा रही है।
  पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मामले में संज्ञान लेकर विवेचक को तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। 
 विवेचक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवम क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में मामले में गहन जांच व साईबर सेल की सहायता से  फेसबुक में पीड़िता की वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारअभियुक्त दीपक सिंह मूलनिवासी ग्राम भैंसियाछाना थाना दन्या जिला अल्मोड़ा हाल निवासी- द्वारिका सेक्टर 24 नई दिल्ली
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा कोतवाली लालकुआँ महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल चंद्रशेखर मल्होत्रा शामिल रहें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

8 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

20 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago