उत्तराखंड पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल का समर्थन करने वाले शख्स के खिलाफ किया मामला दर्ज

पंजाब पुलिस द्वारा ‘वारिस पंजाब डे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच उत्तराखंड की पुलिस ने भी मंडी चौकी में मामला दर्ज किया है। अमृतपाल सिंह के समर्थन में एक पोस्ट साझा करने के लिए जिला उधमसिंहनगर थाने की पुलिस ने कार्यवाही की। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान काशीपुर के गांव दादूवाला निवासी गुरविंदर सिंह बैंस के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा, “आरोपी गुरविंदर सिंह बैंस ने फरार खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।” इससे पहले उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने एएनआई को बताया कि पंजाब से फरार खालिस्तानी समर्थक नेता अमृतपाल सिंह को लेकर राज्य पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

जिले में पुलिस और गुप्तचर विभाग द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, राज्य के उधमसिंह नगर जिले में पुलिस और गुप्तचर विभाग द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने बताया कि इस बात की कड़ी निगरानी की जा रही है कि कोई खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का समर्थन कर रहा है या उसके समर्थन में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डाल रहा है। शनिवार को शुरू हुई कार्रवाई के बीच इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाओं पर लगी रोक को भी मंगलवार दोपहर तक के लिए बढ़ा दिया गया।

अब तक कुल 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया
इससे पहले सोमवार को पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुखचैन सिंह गिल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि मामले में आईएसआई एंगल और विदेशी फंडिंग का बड़ा संदेह है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई शुरू होने के बाद से अब तक कुल 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, पंजाब पुलिस ने सूचित किया कि अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, और उनके चाचा डिब्रूगढ़ के रास्ते में हैं। इससे पहले, खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह के चार करीबी सहयोगियों को हिरासत में लिया गया था और असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया था। इससे पहले केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने बताया था कि दलजीत सिंह कलसी उर्फ सरबजीत सिंह कलसी अमृतपाल का कथित सलाहकार और फाइनेंसर है। सिंह को अधिकारियों ने रविवार को गिरफ्तार किया था।

‘वारिस पंजाब डे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल किया गया वाहन भी पंजाब पुलिस द्वारा कई अन्य वाहनों और गोला-बारूद के साथ जब्त किया गया था। इस बीच, अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल सिंह के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, राज्य भर में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में विश्वास जगाने के लिए राज्य के विभिन्न ने हिस्सों में फ्लैग मार्च भी किया। जालंधर के कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने शनिवार देर शाम पुष्टि की कि कट्टरपंथी नेता को “भगोड़ा घोषित किया गया है।

23 फरवरी को अमृतसर के बाहरी इलाके में अजनाला पुलिस स्टेशन में अमृतपाल के करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफ़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके समर्थक वर्दीधारी कर्मियों से भिड़ गए थे। उनके हजारों समर्थकों ने अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया, तलवारें और उच्च क्षमता वाली आग्नेयास्त्रों को दिखाया और अगर उन्होंने लवप्रीत तूफान को रिहा नहीं किया तो पुलिस को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी बता दे कि लवप्रीत तूफान जिसे एक व्यक्ति पर हमला करने और अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

6 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

12 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

17 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago