उत्तराखंड: जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की तैयारी

वित्त विभाग ने राज्य में जमीन की सर्किल दरों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रदेश सरकार इसी महीने इस पर निर्णय ले सकती है। सर्किल दरों में औसतन 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। बड़े शहरों के उन इलाकों में भूमि की सर्किल दरों में ज्यादा बढ़ोतरी के आसार हैं, जो नए कस्बों का रूप ले रहे हैं।पारंपरिक तौर पर वित्त विभाग प्रत्येक वर्ष जनवरी के आसपास सर्किल दरों का निर्धारण करता है, लेकिन शहरी निकायों के चुनाव होने की वजह से सर्किल दरों का फैसला नहीं हो पाया। हालांकि वित्त विभाग ने इस बार पहले से ही कसरत शुरू कर दी थी। विभाग ने जिलाधिकारियों के साथ नई सर्किल दरों पर दो-तीन दौर की बैठकें भी कीं और प्रस्तावों को अंतिम रूप दे दिया।सचिव वित्त दिलीप जावलकर सर्किल दरों का प्रस्ताव तैयार होने की पुष्टि की है। निकाय चुनाव के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि सरकार पंचायत चुनाव से पहले नई सर्किल दरों पर निर्णय ले लेगी। आगामी कैबिनेट बैठक में सर्किल दरों का प्रस्ताव लाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।जानकारों के अनुसार गढ़वाल में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के आकार लेने के बाद उसके आसपास के इलाकों में सर्किल दरों में इजाफा होगा। पर्वतीय शहरों के अलावा देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भूमि की सर्किल दरों में खासा इजाफा होना तय है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

49 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago