शिक्षक गोल्डन कार्ड के माध्यम से ओपीडी में भी करवा सकेंगे कैशलेस इलाज
उत्तराखंड के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब शिक्षक गोल्डन कार्ड के माध्यम से न केवल अस्पताल में भर्ती होकर, बल्कि ओपीडी में भी कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है।शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विभागीय अधिकारियों को इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है तो प्रदेश के 35 हजार से अधिक शिक्षक इससे लाभान्वित होंगे।जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा ने बताया कि शिक्षकों को गोल्डन कार्ड के माध्यम से इलाज करवाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कई अस्पताल गोल्डन कार्ड स्वीकार नहीं करते थे या फिर वहां पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होती थीं। इसके अलावा, शिक्षकों को हर महीने अपने ग्रेड पे से 10% की कटौती भी करनी पड़ती थी। शिक्षक संघ ने इस मुद्दे को लेकर शिक्षा महानिदेशक से मुलाकात की थी और मांग की थी कि शिक्षकों को ओपीडी से लेकर भर्ती तक का पूरा खर्च गोल्डन कार्ड के माध्यम से वहन किया जाए।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…