Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे शीतकालीन निवास स्थल मुखवा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं। सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम मोदी मुखबा के लिए रवाना हुए। मुखबा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा में गंगा पूजन किया। इस दौरान ढोल रणसिंगे के साथ पूजा-अर्चना की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूजा करवाई। इससे पहले प्रधानमंत्री का पारंपरिक वेशभूषा में सजी स्थानीय महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी और अन्य ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......