uttarakhand: गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर (12 फरवरी)राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सचिवालय एवं कोषागार को छोड़ते हुए राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों एवं शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। साथ ही गुरु रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में राज्य भर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जयन्ती के कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं सार्थक बनाये जाने के उदेदश्य से यह निर्देश दिए हैं।
गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं गुरु रविदास की स्थापित मूर्तियों एवं पार्कों में विशेष साज-सज्जा की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास जयंती के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि संत रविदास की गणना महान संतों में की जाती है। उन्होंने जीवनपर्यंत मानव सेवा को लक्ष्य बनाए रखा, समानता और एकता का संदेश दिया। संत रविदास जी ने अपनी शिक्षाओं में हमें जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से मुक्त होकर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....