Weather मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 15 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।
Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....