फर्जी डिप्लोमा झोलाछाप का रजिस्ट्रेशन रद्द, 402 चिकित्सक फर्जी करार

फर्जी डिप्लोमा झोलाछाप का रजिस्ट्रेशन रद्द। शासन ने अवैध पंजीकृत चिकित्सकों का पंजीकरण रद्द किया

स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। उत्तराखंड में 402 चिकित्सकों को फर्जी करार दिया गया है। इन सभी का अब लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, ये सभी भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में डिप्लोमाधारी के रूप में पंजीकृत थे। जिन्हें आयुर्वेद व यूनानी चिकित्सक का दर्जा प्राप्त था। सरकार के नए फैसले के बाद अब यह प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे।भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड ने डिप्लोमा इन आयुर्वेद और डिप्लोमा इन यूनानी करने वालों का बड़ी संख्या में पंजीकरण किया है। यह कोर्स राष्ट्रीय स्तर पर अमान्य है, लेकिन उत्तराखंड में इसे मान्य कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश शासन ने इन डिप्लोमा को कराने वाली संस्थाओं को पूर्णत: फर्जी बताया है। जिसके बाद सरकार का ध्यान भी इस तरफ गया।दरअसल, उप्र के समय के कुछ डिप्लोमाधारियों को आधार बनाकर सरकार के एक पुराने शासनादेश के तहत इन डिप्लोमा को करने वालों को आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सक के रूप में पंजीकृत किया गया था। दूसरी तरफ राज्य के कई चिकित्सक परिषद के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। साथ ही कई चिकित्सकों ने राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग में भी शिकायत की थी।जिस पर चिकित्सा पद्धति आयोग ने शासन को गैर मान्यता प्राप्त डिप्लोमाधारी व्यक्तियों का पंजीकरण निरस्त करने को पत्र भेजा था। इसके बाद अब अपर सचिव आयुष डा. विजय कुमार जोगदंडे की ओर से इस संदर्भ में आदेश किए गए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि फर्जी करार दिए गए चिकित्सक परिषद के ताजा आदेश के क्रम में क्या कदम उठाते हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

9 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago