Uttarakhand लुटेरी दुल्हन आयी पकड़ में, शादी के झांसे में फंसाकर करती थी लाखों की ठगी

युवकों को शादी और प्यार का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठगने वाली एक महिला को रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुद को हाईकोर्ट की वकील और रजनीगंधा ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बताने वाली इस महिला के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान हीना रावत उर्फ अंकिता शर्मा उर्फ निकिता, पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने उसे शुक्रवार देर रात उदय होटल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 हजार रुपये नकद और फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक 6 जून को दीपक कक्कड़, निवासी भूरारानी रोड, रुद्रपुर ने कोतवाली में शिकायत दी थी कि एक महिला ने खुद को एडवोकेट बताते हुए पहले व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू की, फिर प्रेम जाल में फंसा कर शादी का नाटक रचा। इसके बाद दीपक के घर पर ही रहने लगी और उस पर 30 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगी। पैसे नहीं देने पर वह आत्महत्या करने या दीपक की हत्या कर परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी।पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने फर्जी नाम अंकिता शर्मा से खुद को पेश किया था, जबकि उसका असली नाम हीना रावत है। वह पहले से शादीशुदा है और ठगी के कई मामलों में वांछित चल रही थी। पूछताछ में पता चला कि हीना अब तक मैट्रिमोनियल साइट्स, फर्जी बिजनेस डील, ब्रांड एंबेसडर बनने और ठेकेदारी के नाम पर लोगों से ठगी कर चुकी है।पूछताछ में हीना ने बताया कि वह विदेश भागने की योजना बना रही थी, जिसके लिए उसे 30 लाख रुपये की जरूरत थी। इसी रकम के लिए वह दीपक को ब्लैकमेल कर रही थी। वह अलग-अलग मोबाइल सिम और फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल करती थी ताकि पकड़ में न आए।हीना के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, धमकी, ब्लैकमेलिंग और ठगी शामिल है। पुलिस अन्य पीडि़तों की भी तलाश कर रही है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

3 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

13 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago