बेटी का हाथ पकड़ने पर युवक को डांटा तो महिला से की मारपीट

रुद्रपुर। बेटी का हाथ पकड़ने पर युवक को डांटना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक के पिता सहित दस आरोपियों ने लड़की के घर घुसकर मारपीट की। और उसके पिता को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने सात नामजद सहित दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 21 अप्रैल की शाम वह बसंती मार्ट शिव नगर में किसी काम से गई थी। साई मंदिर के पास वाली गली में उसकी लड़की का हाथ पड़ोस में रहने वाले लड़के अभिषेक ने पकड़ा था। उसने अभिषेक को डांटा था और अपनी लड़की को घर ले आई।आरोप है कि उसके घर पहुंचते ही अभिषेक, उसकी मां, बहन, जीजा, भाई विकास, विशाल, अभिषेक के पिता अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके पति को गालियां देते हुए लात घूसे, डंडे और लोहे के पाइप से पीटा था। उसने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था।

मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में उसके पति के रीढ़ की हड्डी में चोट आई है. उनका सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago