U’khand: जरूरी काम से युवक को बुलाया और तमंचा से किया फायर

रुद्रपुर। ग्राम भूरारानी के रहने वाले एक युवक को धोखे से बुलाकर सीने पर तमंचा सटाकर फायर करने का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि गोली बगल से होते हुए निकल गई और युवक की जान बाल-बाल बच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-32 भूरारानी निवासी राजू ने बताया कि 29 अप्रैल की रात्रि साढ़े दस बजे वह अपने घर पर सो रहा था कि रोहित का फोन आया और जरूरी काम की बात कहकर धोखे से बाहर बुलाया। आरोप था कि जैसे ही घर से 20 मीटर की दूरी पर जब वह खड़ा हुआ और रोहित का इंतजार करने लगा। तभी अचानक आरोपी युवक अपने साथ पांच से छह युवक के साथ आया और पलक झपकते ही रोहित ने तमंचा निकालकर कंधे पर सटा दिया और फायर कर दिया।

गोली बगल से होते हुए दुकान की शटर में धंस गई। आरोप था कि बचाव होने के बाद हमलावर सन्नी व राहुल ने भी तमंचे से दो फायर किए। चीख पुकार की आवाज सुनकर जब कॉलोनी के लोग एकत्रित होने लगे तो हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप था कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उसकी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

3 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

7 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

22 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की आर्थिक राहत

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…

2 days ago