प्रदेश के मदरसों में अब संस्कृत की शिक्षा भी दी जाएगी। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि मदरसों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है और इसमें अन्य विषयों के साथ संस्कृत शिक्षा भी शामिल की जायेगी। उनके अनुसार राज्य के 117 वक्फ बोर्ड के मदरसों में अब संस्कृत भी पढ़ाई जाएगी।
शादाब शम्स ने कहा कि बोर्ड में अब बच्चों को आने वाले दिनों में अरबी के साथ ही संस्कृत भी सिखाई जाएगी। वहीं पंजीकृत मदरसों को मॉडर्न किया जा रहा है। इसमें बच्चों को स्मार्ट क्लास और आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ टैबलेट और कंप्यूटर भी मुहैया कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा NCERT पाठ्यक्रम में संस्कृत भी शामिल है। जब हमारे बच्चे हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अरबी सीख सकते हैं, तो वे संस्कृत भी पढ़ सकते हैं… मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि बच्चों को शिक्षित करने के लिए किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी, सरकार इसके लिए तैयार है…वे भी एपीजे अब्दुल कलाम के रास्ते पर चलेंगे…हम सकारात्मक भावनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....