मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को संयुक्त टीम गठित कर आवासीय शैक्षिक संस्थाओं का निरीक्षण करने और एक महीने में रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा है। अपर मुख्य सचिव ने आवासीय शैक्षिक संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही जागरूकता अभियान के अन्तर्गत संस्थाओं में सघन निरीक्षण करते हुए तत्सम्बन्धी आख्या शासन को एक माह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण के आरोप में बीते शुक्रवार को पुलिस ने नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड ( NAB ) नवाड़खेड़ा, गौलापार के महासचिव और संचालक श्याम धानक को गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अमानवीय घटना का गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्देशित किया है कि प्रदेश में संचालित तमाम अन्य आवासीय संस्थाओं में तत्काल सघन निरीक्षण किया जाए, ताकि इस प्रकार की दुखद एवं हृदय विदारक घटना की पुनरावृत्ति न हो।
बता दें कि आरोपित चार महीने से छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के आदेश पर पुलिस ने जांच की।सत्यता सामने आने पर 11 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने संस्था संचालक पर पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है, जिसमें बच्ची के साथ यौन शोषण होने की पुष्टि हुई है। 11 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....