सरकारी स्कूलों की अव्यवस्थाओं का फोटो-वीडियो भेजें, सरकार लेगी एक्शन

सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी व अन्य अव्यवस्थाओं की फोटो-वीडियो बनाकर स्थानीय बीईआई, फिर डीईओ और सीईओ को भेजें और तब भी सुधार की कार्यवाही नहीं होती तो सीधा मुझे वो वीडियो भेजें, कार्यवाही होगी।शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हर शिक्षक अपने तैनाती स्कूल में पहुंचकर वहां संसाधनों की कमी व अन्य अव्यवस्थाओं की फोटो-वीडियो बनाकर स्थानीय बीईआई, फिर डीईओ और सीईओ को भेजें और तब भी सुधार की कार्यवाही नहीं होती तो सीधा मुझे वो वीडियो भेजें, कार्यवाही होगी।बेसिक शिक्षक भर्ती के तहत चयनित देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी के 119 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। ननूरखेड़ा स्थित एससीईआरटी सभागार में हुए कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बधाई देने के साथ-साथ नवनियुक्ति शिक्षकों को एक जिम्मेदारी भी सौंपी।उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षक भर्ती में अब तक तीन चरणों की काउंसिलिंग के बाद 1840 शिक्षकों को नियुक्ति दे दी गई है। इस अवसर पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, सचिव-शिक्षा रविनाथ रमन, डीजी झरना कमठान, निदेशक वंदना गर्ब्याल, आरके उनियाल, शिक्षा लीलाधर ब्यास,एडी डॉ. मुकुल कुमार सती, डॉ.आनंद भारद्वाज, अजय नौडियाल आदि मौजूद रहे।राज्य के माध्यमिक स्कूलों में कम और शून्य छात्र संख्या वाले विषयों में कार्यरत शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में समायोजन करने के निर्देश दिए हैं। डीजी शिक्षा झरना कमठान ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक लीलाधर व्यास को इसके निर्देश दिए।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

3 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

12 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago