कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना
देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा शासकीय आवास से आज प्रदेश भर के विभिन्न आईटीआई में टॉपर 40 छात्रों (गढ़वाल मंडल 21 और 19 छात्र कुमाऊं मंडल से) को बौद्धिक विकास एवं कौशल प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देने हेतु कुरुक्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित संस्थानों में शैक्षिक एवं तकनीकी भ्रमण के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आईटीआई टॉपर्स को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया तथा अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए उन्हें नए कौशल सीखने, नवाचार अपनाने एवं अपने अनुभवों का उपयोग राज्य के विकास में करने के लिए प्रेरित किया।
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में आईटीआई संस्थानों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, नए ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं, उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का युवा कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर एवं रोजगारपरक बने, जिससे उत्तराखंड के विकास को और अधिक गति मिल सके।
इस दौरान अपर सचिव, कौशल विकास नरेंद्र भंडारी ने प्रशिक्षुओं को कौशल विकास के महत्व एवं रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं संयुक्त निदेशक, गढ़वाल मंडल अनिल गुसाईं ने शैक्षिक एवं तकनीकी भ्रमण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रशिक्षुओं के भविष्य के लिए उपयोगी बताया।
भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, कुरुक्षेत्र में स्किल्स, डिजाइन एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स से संबंधित कार्यशाला में भी प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर दिनकर रौतेला , जे.सी. चंदेल, अनुपमा भंडारी, पूनम नौटियाल, बिरेंद्र तोमर, ललित अरोड़ा, गौरव उनियाल, रविंद्र सोलंकी, रेनू कश्यप सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....