कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया त्रिवेणीघाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण और लकड़ी टाल का स्थानान्तरण कार्य का शिलान्यास

मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर स्थित अपने आवास पर किये 213 लोगो को कुल 11 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित

सोमेश्वर: आज कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा में त्रिवेणीघाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण और लकड़ी टाल के स्थानान्तरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इन दोनों ही कार्यों की कुल लागत क्रमशःरु. 89.51 लाख व रु.15.84 लाख है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह कार्य कुल तीन भागों में बनकर पूरा होगा जिसमें स्नान हेतु घाट निर्माण,व्यू पॉइंट,कटाव रोकने हेतु सुरक्षा दीवार,कपडे बदलने हेतु कमरा, बैठने हेतु कुर्सियां, महिला एवं पुरुषों के लिए शौचालय,90 मीटर पाथ वे, अंतिम क्रिया हेतु पूजा स्थल,शवदाह गृह सहित कई अन्य कार्य किये जायेंगे। कहा कि निश्चित ही त्रिवेणीघाट के सौंदर्यीकरण व लकड़ी टाल के स्थानांतरण होने से क्षेत्रवासियों को बहुत लाभ मिलेगा। साथ ही अधिकारियों को कार्य जल्द पूर्ण करने और कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने को लेकर सख्त हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की बहुत लंबे समय से त्रिवेणीघाट के निर्माण व लकड़ी टाल के स्थानांतरण की मांग थी जिसे की अब जल्द ही पूरा किया जाएगा। कहा कि स्थानीय जनता को यहां निर्माण कार्य ना होने से पूर्व में जो समस्या आती थी वह अब दूर होगी।

वहीं कैबिनेट मंत्री ने सरकार की योजनाओं को सबके सामने रखा और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है।

मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर स्थित अपने आवास पर किये आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित

अपने सोमेश्वर प्रवास के दौरान आज कैबिनेट व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने अपने आवास में आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। यहां कुल 213 लोगो को कुल 11 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि बांटी गई। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जरूरतमंदों, गरीबों, पीडितों की सहायता करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है।प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना चाहती है, इसलिए जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।भाजपा सरकार जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर रही है। इस दौरान लाभान्वित लोगों ने मंत्री रेखा आर्या और सरकार का आभार जताया।

इस अवसर पर तहसीलदार सोमेश्वर श्रीमती खुशबू पांडे ,जिला मंत्री  वंदना आर्या ,पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  लता पंत ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष खड़ग सिंह नेगी ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष  शंकर मेहरा ,जिला कार्यकारणी सदस्य  कैलाश बोरा ,विधायक प्रतिनिधि  भुवन जोशी ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि  भूपाल मेहरा ,पूर्व मंडल महामंत्री  उमेश मेहरा ,क्षेत्र पंचायत सदस्य  महेंद्र बोरा ,क्षेत्र पंचायत सदस्य  विनोद मेहरा ,प्रमोद भंडारी ,देवेंद्र जोशी ,कुंवर बोरा ,चंदन बोरा , सहित विभागीय अधिकारीगण, पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago