उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने हाथी के दांत के साथ वन्य जीव तस्करी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 9 किलोग्राम (लंबाई 107 सेमी,गोलाई 33 सेमी) का 1 हाथी का दांत मिला है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा वन्य जीव जंतुओं की तस्करता को रोकने के लिए एस रणनीति में एक विशेष टीम को अलग से मुस्तैद कर दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसका परिणाम है कि एक माह के अंदर दो अलग-अलग जगहों से हाथी दांत की बरामदगी करते हुए अब तक 4 वन्य जीव जंतु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
जीव जंतु से भरपूर उत्तराखंड में तस्करों की दावेदारियां हर समय लगी रहती हैं, जिसके कारण उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से वन्य जीव जंतुओं का शिकारियों द्वारा शिकार कर उनके अंगों की तस्करी की जाती है।
अबतक 4 वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार
गौरतलब है कि एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने वन्य जीव जंतुओं की तस्करी रोकने के लिए एसटीएफ में स्पेशल टीम को अलग से मुस्तैद करने के निर्देश दिए हैं। जिसके कारण एक माह के अंदर दो अलग-अलग जगहों से हाथी दांत की बरामदगी करते हुए 4 वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
देहरादून में नियुक्त टीम को कालाढूंगी नैनीताल भेजा गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि को नैनीताल कालाढूंगी क्षेत्र में हाथी दांत एवं अन्य जीव-जंतुओं की तस्करी की सूचना मिली जिसके बाद एसटीएफ शाखा देहरादून में नियुक्त टीम को कालाढूंगी क्षेत्र जनपद नैनीताल भेजा गया जहां से तीन आरोपितों को मनखण्डपुर, पवलगढ़, कालाढूंगी से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित हाथी दांत बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक चिमवाल पुत्र पूरन चिमवाल निवासी ग्राम पोलगड थाना कालाढूंगी नैनीताल, अरविंद गुप्ता पुत्र मूल चंद निवासी बाजपुर उधम सिंह नगर,अमित पुत्र कृष्ण अवतार निवासी बाजपुर उधमसिंहनगर शामिल है। इनके पास से 01 हाथी दांत वजनी करीब 9 किलो (लंबाई 107 सेमी,गोलाई 33 सेमी) बरामद किया गया है। आरोपितों से एसटीएफ की पूछताछ जारी है। इनके खिलाफ थाना कालाढूंगी में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम का भी सहयोग लिया गया है।
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...
अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…