राज्य के डिग्री कॉलेजों में शोध करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में अब प्राध्यापकों के साथ छात्रों को भी शोध परियोजनाओं में काम करने का मौका मिलेगा। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेशभर के डिग्री कॉलेजों के प्राध्यापकों से शोध परियोजनाओं के प्रस्ताव मांगे हैं।
यह प्रस्ताव मंजूरी के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय से शासन को भेजे जाएंगे। शासन स्तर पर स्क्रीनिंग के आधार पर शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी। इन शोध परियोजनाओं में प्राध्यापकों के साथ शोध छात्र भी काम कर सकेंगे।
नई शिक्षा नीति के तहत राज्य के डिग्री कॉलेजों में शोध परियोजनाओं में काम करने वाले प्राध्यापकों के लिए शासन स्तर से बजट जारी किया गया है। इसके तहत प्राध्यापकों को 2 से लेकर 10 लाख तक की शोध परियोजनाओं के लिए बजट दिया जाएगा। पहले चरण में शासन स्तर से इसके लिए 2 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....