Categories: Uncategorized

Uttarakhand – छात्र संगठन ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर सरकार की खामोशी को लेकर आंखों में पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड छात्र संगठन ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभपंत की जयंती पर उपपा के दलित नेता जगदीश चंद्र पर उपपा के दलित नेता जगदीश चंद्र की निर्मम हत्या पर सरकार की खामोशी को लेकर आंखों में पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथ में न्याय की गुहार लगाते पोस्टर व इस घटना के शिकार बने जगदीश का फोटो लेकर चुपचाप खड़े थे। जिस पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस उनको समझाने की कोशिश में लग गई। प्रदर्शनकारियों की ओर से वहां मौजूद उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका अधिकार है।

मौन प्रदर्शन कर रही उछास की स्निग्धा तिवारी व भारती पांडे ने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार तक संकेत पहुंचाना है कि यदि सरकार आंखों में पट्टी बांधकर मौन रहेगी तो सड़कों पर प्रदर्शन करने के अलावा कोई चारा नहीं होगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी गांधी पार्क में आ गए और उन्होंने 10:00 बजे तक खड़े होकर प्रदर्शन जारी रखा।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत अंग्रेजो के खिलाफ लड़ते रहे, लाठियां खाई उनकी जयंती पर मौन प्रदर्शन पर भी आपत्ति करना बताता है कि सरकार भारतीय संविधान में दिए गए अधिकार व पीड़ित पक्षों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में ऐसी सरकार को सत्ता से हटाना ही शायद विकल्प हो जनता को इस पर विचार करना चाहिए।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

7 minutes ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

15 hours ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

22 hours ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

1 day ago

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या.....

2 days ago

रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू

रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9…

2 days ago