दिनदहाड़े तेंदुए ने महिला पर हमला कर किया घायल
टिहरी: प्रताप नगर क्षेत्र के भेलूंता में दिनदहाड़े तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को उसके परिजनों द्वारा सीएचसी चौंड ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। भेलूंता गांव निवासी रविंद्र राणा की पत्नी मंजू देवी 32 वर्ष दो किलोमीटर दूर घास लेने गई थी, जहां आज करीब दो बजे पास में ही दुबके तेंदुए ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घास लेने उसके साथ गई अन्य महिलाओं ने शोर मचाकर किसी तरह महिला को तेंदुए के चंगुल से बचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन महिला को अपने निजी वाहन से सीएचसी चौंड लाए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. हर्ष वर्मा ने बताया कि महिला के सिर, मुंह और शरीर के कई हिस्सों पर तेंदुए के पंजों से चोटें आई हैं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नई टिहरी रेफर कर दिया गया है। वन विभाग को सूचना मिलते ही वन रेंजर हर्षराम उनियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर उनियाल ने बताया कि महिला के इलाज के लिए तत्काल मदद मुहैया करा दी गई है। गांव में पेट्रोलिंग टीम भी तैनात कर दी गई है। उन्होंने गांव में जाकर ग्रामीणों से अकेले घर से बाहर न निकलने और तेंदुए से सतर्क रहने की अपील की है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…