तेज रफ्तार कार ने फिर एक निर्दोष की जान ले ली। टिहरी गढ़वाल जिले में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर आयी है। जहां स्कूटी पर सवार होकर जा रहे एक होमगार्ड को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में होमगार्ड बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार शाम को करीब पौने पांच बजे के दौरान यहां पुलिस थाने में तैनात होमगार्ड भगत सिंह (55) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम तलाई नरेंद्रनगर अपनी स्कूटी से बाजार में गश्त कर रहे थे। तभी शराब के नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। कार चालक यही नहीं रुका वह काफी आगे तक उसे घसीटते हुए ले गया। जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। लेकिन, इलाज के दौरान होमगार्ड ने दम तोड़ दिया।
वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि कार चालक सत्य प्रसाद पैन्यूली पुत्र शिवशरण पैन्यूली निवासी छिद्दरवाला देहरादून को हिरासत में लिया गया है। लेकिन वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। बावजूद पता चला है, कि वह यहां पशुपालन विभाग में कार्यरत है। उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना की सूचना होमगार्ड के परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…