होली खेलने के बाद नहाने जा रहे ग्रामीणों का लोडर वाहन पलटा, बच्चे की मौत ::: The loader vehicle of the villagers going to take bath after playing Holi overturned, child died
होली खेलने के बाद गंगा नहाने जा रहे ग्रामीणों का लोडर वाहन पलट गया। हादसे में 11 साल के बालक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिनमें दो ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।सूचना पर फेरूपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में सचिन कुमार के 11 साल के बेटे देव की मौत हो गई। जबकि, सचिन की पत्नी वंदना, रामनिवास की पत्नी पूजा, मेघराज की पत्नी भूमेश और रविंद्र का 13 साल का बेटा आदि व सोनू उर्फ आशीष घायल है। जिला अस्पताल से भूमेश और आदि को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण होली खेलने के बाद रंग उतारने के लिए गंगा नहाने जा रहे थे। रास्ते में वाहन पलटने से हादसा हुआ है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....