Uttarakhand: पिता के सामने नाबालिग बेटी को अपहरण कर ले गए तीन बाइक सवार

हरिद्वार जिले के रुड़की में नाबालिग बेटी काे पिता के सामने ही तीन युवकों ने अगवा कर लिया। पिता ने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया लेकिन आरोपी उसकी बेटी को लेकर फरार हो गए। पिता ने इस मामले में सुहेल, साकिब और सलमान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को गुरुवार सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर सुहेल, साकिब और सलमान नामक युवक बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। तहरीर में बताया गया है कि उन्होंने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन सुहेल पक्ष के लोग उनकी पुत्री को लेकर फरार हो गए।उन्होंने बताया घटना की जानकारी पुलिस को भी दी थी। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसी के साथ पुलिस कुछ संदिग्ध फोन नंबरों को भी खंगाल रही है।वही गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। नाबालिग की तलाश के लिए कुछ नंबर भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

19 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago